वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट (वीजीजीएस) के 10वें संस्करण से पहले गुजरात सरकार ने फेलिक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ डीके गुप्ता और निदेशक डॉ रश्मि गुप्ता को आमंत्रित किया। सोमवार छह नवंबर को लखनऊ में रोड शो का आयोजन हुआ। गुजरात के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री रुशिकेश पटेल ने इस रोड शो का नेतृत्व किया।
वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के 10वें संस्करण से पहले राज्य सरकार ने उद्योग जगत के अग्रणियों से बातचीत करने और उन्हें आगामी VGGS में आमंत्रित करने के लिए कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय रोड शो का आयोजन किया। नई दिल्ली में कर्टन रेजर कार्यक्रम की सफलता और मुंबई, कोलकाता, चंडीगढ़, चेन्नई, जापान, यूरोप, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, वियतनाम और दक्षिण कोरिया में सफल रोड शो के बाद, गुजरात सरकार ने सोमवार को लखनऊ में रोड शो का आयोजन किया।
फेलिक्स अस्पताल के संस्थापक डॉ. डीके गुप्ता और डॉ. रश्मी गुप्ता ने ग्लोबल समिट में कई महत्त्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की | उन्होंने बताया किस प्रकार फ़ेलिक्स अस्पताल अपने कोलेब्रेशन के साथ गुजरात की जनता तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचा सकता है | डॉ. रश्मी गुप्ता ने कहा फेलिक्स अस्पताल उच्चतम स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए और घर-2 तक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए लगातार प्रयाश कर रहा है । उन्होंने हेल्थ केयर को विस्तृत रूप देने, पब्लिक एवं प्राइवेट सहयोग, सस्टेनेबल प्रैक्टिसेज और समाज में प्रतिष्ठित लोगों के सहयोग से सभी को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने पर चर्चा की |
श्री रुशिकेश पटेल और फेलिक्स हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ. डीके गुप्ता के बीच चर्चा के दौरान, निम्नलिखित मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया। इन बिंदुओं में स्वास्थ्य देखभाल को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने में स्थापित ट्रैक रिकॉर्ड की भूमिका , लगातार उच्च स्तर का पेशेंट सैटिस्फैक्शन, क्वालिटी हेल्थकेयर जैसे महत्त्वपूर्ण विषय शामिल थे। चर्चा में अन्य विषय पर भी ध्यान केंद्रित हुआ जैसे पीपीपी मॉडल के माध्यम से सरकार के साथ सहयोग, राज्य में स्वास्थ्य देखभाल के बुनियादी ढांचे और सार्वजनिक और निजी दोनों के लिए पारस्परिक लाभ। डॉ. गुप्ता ने उन निवेशकों का खुले दिल से स्वागत करने की मंशा जताई जो उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने का मकशद रखते है, जितना दृष्टिकोण दीर्घकालिक स्थिरता और उत्कृष्टता सुनिश्चित करना है । इसके अतिरिक्त, बातचीत में स्वास्थ्य विभाग में नए अवसर , मेडिकल कॉलेजों की स्थापना और गुजरात में रोबस्ट हेल्थकेयर सिस्टम बनाने के लिए संस्थान, आर्थिक विकास, रोजगार सृजन, सामुदायिक सहयोग , बुनियादी ढाँचा और हरित स्वास्थ्य सेवा पहल सभी चर्चा के अभिन्न अंग थे। गुजरात सरकार के प्रतिनिधिमंडल और फेलिक्स अस्पताल के बीच जुड़ाव एक सकारात्मक कदम है | गुजरात में स्वास्थ्य देखभाल की पहुंच और सेवाओं को बढ़ाने की दिशा में चर्चाएँ सफल रहीं | इस आमंत्रण के अवसर पर डॉ. डीके गुप्ता और डॉ. रश्मी गुप्ता ने स्वास्थ्य मंत्री के साथ एक भोजन भी किया। इस भोजन के दौरान महत्वपूर्ण स्वास्थ्य विषयों पर चर्चा की गई|
गुजरात के माननीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, उच्च और तकनीकी शिक्षा, कानून, न्याय, विधायी और संसदीय मामलों के मंत्री ऋषिकेश पटेल ने आरएसपीएल ग्रुप, वी गार्ड, सनसोर्स एनर्जी और ल्यूमिनस पॉवर टेक्नोलॉजीस जैसे संगठनों के प्रमुखों के साथ बैठकें की। उनके संबोधन के बाद वाइब्रेंट गुजरात 2024 को लेकर प्रमोशनल फिल्म की स्क्रीनिंग भी हुई। फिर गुजरात सरकार के ऊर्जा एवं पेट्रोकेमिकल विभाग की प्रमुख सचिव आईएएस ममता वर्मा की ओर से गुजरात में मौजूद व्यावसायिक अवसरों पर एक प्रजेंटेशन दी गई। कार्यक्रम के दौरान एक्सपीरियंस शेयरिंग सेशन भी हुआ। इसके बाद गुजरात सरकार के माननीय मंत्री ऋषिकेश पटेल सभी को संबोधित किया। रोड शो के बाद मंत्री रुशिकेश पटेल प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस रोड शो का उद्देश्य गुजरात को वाइब्रेंट गुजरात 2024 के माध्यम से ‘गेटवे टू द फ्यूचर’ के रूप में स्थापित करना है। इससे दुनिया भर के कारोबार और कंपनियों को गुजरात के अलग-अलग सेक्टर से जुड़ने और उन्हें एक्सप्लोर करने में सहायता मिलेगी। साथ ही, यह रोड शो गुजरात के फ्यूचर-रेडी मेगा प्रोजेक्ट जैसे गिफ्ट सिटी, धोलेरा एसआईआर और मंडल बेचारजी एसआईआर के लिए निवेश आकर्षित करने का प्रयास करेगा।
- समाज जागरण का आज का ई-पेपर पढ़ें, देश-दुनिया और अपने शहर की खबरों से रहें अपडेट6 नवंबर 2026 का ताजा अंक उपलब्ध, नोएडा-ग्रेटर नोएडा सहित देशभर की प्रमुख खबरें पढ़ें एक ही स्थान पर नई दिल्ली। देश के विभिन्न हिस्सों की ताजा खबरों, स्थानीय घटनाओं, राजनीति, प्रशासन, कारोबार, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और सामाजिक गतिविधियों से रूबरू होने के लिए पढ़ें हिंदी समाचार पत्र दैनिक समाज जागरण का आज का ई-पेपर।…
- भारत विकास परिषद् विवेकानन्द शाखा ने दी धनतेरस, दीपावली एवं भाई दूज की शुभकामनाएंग्रेटर नोएडा। भारत विकास परिषद्, विवेकानन्द शाखा, ग्रेटर नोएडा के सभी सम्मानित सदस्यों की ओर से धनतेरस, दीपावली तथा भाई दूज के पावन अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं। शाखा के सदस्यों ने कामना की कि दीपों का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति, स्वास्थ्य और खुशहाली…
- हरियाणा भाजपा नेता ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली और भईया दूज की दी शुभकामनाएँ।Discover more from समाज जागरण Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe
- प्रभात कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी किशनगंज की ओर से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएंसमाज जागरण, विशेष प्रस्तुति। धनतेरस, दीपावली, भैया दूज एवं गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर प्रभात कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी किशनगंज की की ओर से समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। Discover more from समाज जागरण Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe
- डॉ. डी. हुसैन ने दी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज एवं गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएंकिशनगंज। परिवार स्वास्थ्य सेवा के संचालक डॉ. डी. हुसैन, जनरल फिजिशियन एवं यूनानी चिकित्सक ने धनतेरस, दीपावली, भैया दूज एवं गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। परिवार स्वास्थ्य सेवाडॉ. डी.…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








