google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विधान सभा मे अमर्यादित टिप्पणी को लेकर भाजपा ने मुख्य्मंत्री का किया पुतला दहन*



दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)

नबीनगर (बिहार) 9 नवंबर 2023 आज नबीनगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। नवीनगर के दुर्गा चौक शनिचर बाजार में भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा इकट्ठा होकर वहां से मंगल बाजार न्यू एरिया मुख्य बाजार होते हुए बस स्टैंड के पास जमा होकर तानाशाही एवं नारी शक्ति को अभद्र टिप्पणी करने वाले बिहार के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा बिहार के नीतीश कुमार इस्तीफा दो मुख्यमंत्री शर्म करो के नारा के साथ-साथ अपनी आवाज को बुलंद किया उपस्थित नेताओं ने कहा कि जिस तरह से नीतीश कुमार बिहार विधानसभा के अंदर महिलाओं के खिलाफ अश्लील और अभद्र टिप्पणी की है निश्चित रूप में बिहार के साथ-साथ पूरे देश के महिला अपमानित महसूस कर रहे हैं जब तक भारतीय जनता पार्टी के संगत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रहे तब तक सुशासन बाबू के नाम से जाने जाते थे लेकिन जैसे ही गलत संगत में गए तब से जंगल राज पुन: जंगल राज और कुशासन कायम हो गया। आज बिहार की जनता एवं नारी शक्ति धागा महसूस कर रहा है ।
पुतला दहन के दौरान नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश साहू ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह उदय प्रताप सिंह तीर्थ नारायण वैशय लल्लू सिंह जितेंद्र सिंह विवेक सिंह विजय सिंह लल्लू सिंह मुन्ना सिंह अजीत जी गौतम यादव रणजीत सिंह सुनील प्रसाद पंकज तिवारी प्रकाश सिंह सुदेश्वर राम राजेंद्र राम सिंटू कुमार ददन तिवारी बबन तिवारी आलोक मिश्रा उपेंद्र सिंह अनिल सिंह जीतेन्द्र सिंह अनुरोध सिंह विजय सिंह एवं कई कार्यकर्ता उपस्थित


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)