सचिव ने पंचायत सहायक की मनमानी के चलते रोका वेतन।
पंचायत भवनों के बंद रहने से, जनसेवा केंद्र बाले मनमाने पैसे कर रहे है बसूल।
दैनिक समाज जागरण/प्रवेश कुमार यादव
पबासा/ ब्लॉक पंवासा में खामियां ही खामियां नजर आई है,ब्लॉक के पंचायत सहायक अपनी मनमानी कर रहे है।
आपको बताते चले कि यह मामला जनपद संभल के पंवासा ब्लॉक के ग्राम पंचायत नगलिया बल्लू का है जहां पंचायत सहायक कर रहे है अपनी मनमानी।
नगलिया बल्लू ग्राम पंचायत में तैनात पंचायत सहायक रीनू पाल अपनी मर्जी के अनुसार कार्य करती है।
पंचायत सहायक रीनू पाल की शादी लगभग एक साल पहले हो चुकी है फिर भी वह पंचायत सहायक पद पर तैनात है।
ग्रामीण उनकी मनमानी से बहुत परेशान हो रहे है।
इतनी तेज धूप में भी अपना काम सरलता से होने की उम्मीद लेकर मजरा कादलपुर से लखपत सिंह जो कि दिव्यांग है
पैदल चल कर पंचायत भवन पहुंचे लेकिन वहां जाकर देखा तो पंचायत सहायक उपस्थित ही नहीं थी।
पंचायत सहायक का जब मन किया कार्यालय खोल लिया जब मन किया बंद कर
दिया।
पंचायक सहायक को, ग्रामीणों को हो रही परेशानी से कोई लेना देना नहीं है ,चाहे ग्रामीण कितना भी परेशान हो।
सूत्रों ने बताया कि रीनू पाल लगभग 11 बजे के बाद आती है और 1 बजे के आसपास चली जाती है कभी कभी आती भी नहीं है।
अपने पंचायत भवन में तय समय पर कभी मौजूद नहीं रहती है ,
सभी ग्राम वासियों की उम्मीद उच्च अधिकारियों पर टिकी कही है।
यह एक गांव का मामला नही है अधिकांश गांवों का यही हाल है, पंवासा विकास खंड के गांव कैली में भी नहीं खुलता पंचायत भवन,वही नगला खाकम का भी यही हाल है।
बर्जन
हम भी पंचायत सहायक से परेशान है,कहना ही नहीं मानती है और उल्टा जवाब देती है। उसे ग्रामीणों को हो रही परेशानी से कोई लेना देना नहीं है,
बस अपनी मनमानी करती रहती है:
मुकेश गोयल ग्राम प्रधान
बर्जन
सचिव से बात करने पर पता चला कि पंचायत सहायक अपनी मनमानी करती है कहना नहीं मानती है
इसी बात से परेशान होकर हमने उसका वेतन रोक दिया है:
उत्कर्ष गुप्ता पंचायत सचिव



