कावड़ यात्रा के दौरान फल और सब्जी की गाड़ियों को न रोके जाने को लेकर ज्ञापन
दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो शमीम सिद्दीकी
जनपद बिजनौर
नजीबाबाद। कृषि उत्पादन मंडी समिति में व्यापारियों ने मंडी समिति के साथ मिलकर पौधारोपण अभियान की शुरुआत की तथा साथ ही कावड़ यात्रा के दौरान फल और सब्जी की गाड़ियों को ना रोके जाने को लेकर एक ज्ञापन भी दिया गया। मंडी सचिव की ओर से इस संबंध में अधिकारियों को अवगत कराने का आश्वासन दिया गया है।
बुधवार को कृषि उत्पादन मंडी समिति कार्यालय में मंडी व्यापारियों की ओर से कावड़ यात्रा के दौरान अनावश्यक रूप से पुलिसकर्मियों द्वारा वाहनों को रोके जाने के संबंध में एक ज्ञापन मंडी सचिव सचिन शर्मा को सौपा गया। ज्ञापन में बताया गया है कि जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक वस्तु हेतु मार्ग निर्धारित किया गया है लेकिन फिर भी कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा इसका पालन नहीं किया जाता है। व्यापारियों ने आवश्यक वस्तु फल और सब्जी की सुचारू रूप से आपूर्ति में बाधा उत्पन्न ना होने को लेकर ज्ञापन के माध्यम से व्यापारियों की समस्या का समाधान करने की अपील की है। नवजात सचिन सचिन शर्मा ने व्यापारियों के साथ मिलकर मंडी को हरा भरा रखने के लिए पौधारोपण अभियान की शुरुआत की है जिसमें भारी तादाद में छायादार एवं फलदार पौधों का पौधारोपण किया गया है। मंडी सचिव सचिन शर्मा ने मानव जीवन के लिए पेड़ पौधों का महत्व बताते हुए सभी लोगों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। इस अवसर पर व्यापारी हाशिम अहमद, मोहम्मद यूनुस, हाजी मोहम्मद नासिर, मोहम्मद आबिद तथा मंडी समिति से कुमारी खुशनुमा निरीक्षक, सुल्तान सिंह कंधारी, शिव शंकर यादव, संगीता देवी, ममता सक्सेना, मोहम्मद फुरकान, जगबीर सिंह, नरेंद्र सिंह, कपिल कुमार, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।



