google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

देव में विराट शिवगुरु महोत्सव का आयोजन 11 जनवरी को

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) औरंगाबाद जिला के देव प्रखंड स्थित रानी तालाब मैदान, थाना के निकट 11 जनवरी 2026 (रविवार) को एक दिवसीय विराट शिवगुरु महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए शिव शिष्य परिवार नबीनगर के पिंटू कुमार उर्फ विधायक जी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9 बजे से होगा।विराट महोत्सव में शिवगुरु के उपदेशों का प्रसार ,भजन-कीर्तन ,सत्संग, आध्यात्मिक प्रवचन किया जाएगा।

शिवशिष्य परिवार के सदस्यों ने बताया कि इस महोत्सव से श्रद्धालुओं को आत्मिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी। आयोजकों ने जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से सभी गुरु भाई-बहनों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है। महोत्सव का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना, नैतिक मूल्यों को प्रोत्साहित करना और आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ावा देना है।महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। वहीं आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)