दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
कुटुंबा (बिहार)औरंगाबाद जिले के कुटुम्बा थाना पुलिस ने विशेष छापामारी अभियान के तहत 6 अजमानतीय वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में सुरेश यादव, चन्द्रदेव यादव, सुरेन्द्र यादव, अंगद सिंह, सत्येन्द्र सिंह और विकाश सिंह शामिल हैं। ये सभी अभियुक्त विभिन्न मामलों में वांछित थे और लंबे समय से फरार चल रहे थे ।
गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायीक हिरासत में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



