google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विश्व हिंदू महासंघ ने मानसिक रूप से कमजोर बेसहारा महिलाओं को भिजवाया आश्रम-:

बीते दिनांक शाम 6:00 बजे
विश्व हिंदू महासंघ मातृशक्ति प्रकोष्ठ नोएडा महानगर अध्यक्ष किरण त्यागी को सूचना मिली कि भंगेल स्थित एक दुकान के सामने एक अज्ञात महिला मानसिक बीमार अवस्था में बैठी हुई है जिसकी उम्र करीब 30साल है जो अपने बारे में कुछ भी बताने में असमर्थ है एवं वहीं दूसरी सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला मेट्रो स्टेशन होजरी कंपलेक्स के नीचे बैठी हुई है जिनकी उम्र करीब 40 साल है और अपने बारे में कुछ भी बताने में असमर्थ है जिनकी सूचना मिलते ही विश्व हिंदू महासंघ जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी एवं किरण त्यागी तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थानीय पुलिस से संपर्क कर मेडिकल उपचार के बाद दोनों महिलाओं को सुरक्षित अपना घर आश्रम भिजवाया।

इस मौके पर
जिला प्रभारी चौधरी तेज सिंह,जिला संरक्षक जेपी शर्मा, जिला महामंत्री सरजीत खारी . महानगर अध्यक्ष रवि भाटी आदि मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)