google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल बागपत ने मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस*

*
*समाज जागरण*

*बड़ौत* नगर के शुभांगी फार्म हाउस मे विहिप बजरंग दल बागपत के कार्यकर्ताओं ने मिलकर अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें कार्यक्रम अध्यक्ष शिवेन्दु दत्त शर्मा रहे और  कार्यक्रम का शुभारंभ जिला धर्म प्रसार प्रमुख उमेश कौशिक ने मंत्रोच्चारण करके प्रांत धर्म प्रसार प्रमुख सुनील सिद्धू और विभाग कार्यकारी अध्यक्ष सहदेव तोमर जी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम मे मुख्य वक्ता रहे सुनील सिद्धू ने कहा कि हमारा भारत एक बहुत बड़ा देश था जो अनेकों हिस्सों मे बांटा जा चुका है, कभी मुग़लों ने हमला करके हमारे भगवानों के मन्दिरों को खंडित किया तो कभी सीमाओं पर हमला करके हमे कमजोर करने की कोशिस की और दुश्मन अपने इरादों मे कामयाब होते गए, क्योंकि हमारे पतन होने का कारण है हमारी अनेकता। इसलिए जब तक हम एक दूसरे के साथ मिलकर अपने देश, धर्म, समाज और परिवार को सुरक्षित नहीं करेंगे, तब तक हम सुरक्षित नहीं हो पायेगे। हम अखंड भारत संकल्प की दिव्य ज्योत को अपने मन में जलाकर हिन्दुओ को जगाने के लिए निकले हैं क्योंकि हमारे अखंड भारत को पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, बलुचिस्तान, अफगानिस्तान थाइलैंड, इंडोनेशिया, मुल्तान जैसे 17 टुकड़ों मे विभाजित किया गया है, उसे पुनः समायोजन कर अखंड भारत का निर्माण हमे करना होगा। मुग़ल शासन को देश स्थापित करने के बाद बहुत सारे इस्लामिक पैगम्बरो ने भारत के मुख्य पूजन स्थलों और उनमे विराजमान हमारे आराध्य देवताओ की प्रतिमाओं को भी खंडित किया। बहुत संघर्षों के बाद ही हम सुरक्षित हो पाए। फिर अंग्रजी हुकुमत ने हमारे देश पर कब्जा किया, जिसमें हमारे देश के वीर बलिदानियो भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु, सरदार पटेल, जैसे महापुरुषों ने काफी संघर्ष के बाद देश से अंग्रेजों को मार भगाया था, फिर देश की सीमाओं पर पाकिस्तान, चीन ने हमला कर हमारे देश को बांटने का प्रयास करते रहे लेकिन हर बार देश के शहीदों ने अपने प्राणों की आहुति देकर मातृभूमि को सुरक्षित रखा, ठीक उसी तरह हमारा भी कर्तव्य बनता है कि हम अपने देश के अंदर रहने वाले लोग जो देश के अंदर रहकर हमारे देश की आंतरिक सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने की मानसिकता से कार्य करते है उन पर अंकुश लगाने के लिए हमे एकजुट होकर लड़ाई को लड़ना होगा और खुद को सुरक्षित करना होगा।

इस मौके पर  विभाग कार्यकारी अध्यक्ष सहदेव तोमर, जिला संगठन मंत्री महेश चितमाना, नगर अध्यक्ष अजय निर्वाल, नगर मंत्री नितिन गोस्वामी, नगर विशेष संपर्क प्रमुख रकम सोलंकी, देव भारद्वाज शुभम चौधरी, अंकित कुमार, शिवम गोगलिया आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)