google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

छतरपुर में खुला विज़न डिजिटल लाइब्रेरी, सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद ने किया उद्घाटन

समाज जागरण दीपक सरकार

इलाके के छात्रों को मिलेगा लाभ, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना होगा सुलभ

छतरपुर: इलाके के छात्रों को बेहतर अध्ययन हेतु डिजिटल लाइब्रेरी का डिमांड बढ़ी है। इसी कड़ी में शनिवार को एसबीआई मुख्य ब्रांच के बगल में विज़न लाइब्रेरी 2.0 की आज विधिवत शुरुआत की गई। जिसका उद्घाटन फीता काट कर सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद गुप्ता चुनमून ने किया। लाइब्रेरी के संचालक मुकेश कुमार ने बताया कि उनका उद्देश्य छात्रों को अध्ययन हेतु स्वच्छ, शांत और डिजिटलाइज हाईटेक सुविधा उपलब्ध कराना है। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद ने कहा कि इलाके के युवा उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर हो रहे हैं, दृढ़ निश्चय और कठिन परिश्रम से छात्र अपने उच्चतम लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं, जिसके लिए जरूरी है एकाग्र मन से अध्ययन करना और यह विज़न लाइब्रेरी उनके लिए बेहद कारगर सिद्ध होगा।
इस अवसर पर ज़िले के मशहूर नाल वादक उमेश राम, शिक्षक मनोज भास्कर, डॉ अरविंद, राकेश कुमार सहित दर्जनाधिक गणमान्य लोग उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)