आदिवासी सुनील त्रिपाठी/ समाज जागरण
मारकुंडी/ सोनभद्र। कुएं मे स्नान करते समय पैर फिसलने कुए मे गिरकर डूबकर एक बालिका की मौत हो गयी। घटना चोपन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मारकुंडी के कुशहियाँ टोले की घटना शुक्रवार की सुबह तकरीबन सात बजे की है। टोले की रहने वाली सात वर्षिय बालिका कु0 रजंवती पुत्री महेंद्र गोंड शुक्रवार की सुबह तकरीबन सात बजे स्थान करने गयी थी उसी दौरान पैर फिसलने से कुएं मे जा गिरी यह घटना देख परिजनो मे हडकंप मच गया।

किसी तरह कुए से आस-पास के लोगो ने बाहर निकालकर कर तत्काल जिला चिकित्सालय ले गये जहा चिकित्सको ने रजंवती को मृत घोषित कर दिया जिससे परिजनो मे कोहराम मच गया घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर पंचनामे की कार्रवाई मे जुट गयी है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



