शहडोल 14 दिसम्बर 2025:- शहडोल के ग्राम करुआताल निवासी विवेक सिंह राजपूत
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक के फार्मेसी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष डॉ. के. श्रीनिवास राव के मार्गदर्शन में शोधार्थी के रूप में कार्य कर रहे थे। उन्होंने “मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के जनजातीय समुदायों द्वारा मलेरिया के उपचार में प्रयुक्त औषधीय पौधों का नृजातीय औषध विज्ञान संबंधी अध्ययन” विषय पर डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पी.एच.डी.) की उपाधि प्राप्त की है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



