google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अवैध शस्त्र के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस को बड़ी कामयाबी

दैनिक समाज जागरण

मुस्कान खान

जनपद बिजनौर

स्योहारा मे अपराध नियंत्रण एवं अवैध शस्त्रों पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने शादाव पुत्र सव्वीर, निवासी ग्राम बुढ़ेरन, जनपद बिजनौर को संदिग्ध दिखने पर दबिश देकर पकड़ा। तलाशी में उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा तथा 315 बोर के पाँच जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने हथियार जब्त करते हुए अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध असलहों के खिलाफ यह अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा। गिरफ्तार अभियुक्त शादाव पुत्र सव्वीर निवासी : ग्राम बुढ़ेरन, जनपद बिजनौर बरामदगी एक अवैध तमंचा 315 बोर के 05 जिंदा कारतूस पुलिस टीम उपनिरीक्षक अरुण कुमार आरक्षी रचित कुमार आरक्षी अमजद खान शामिल रहे।पुलिस प्रशासन का कहना है कि जनपद में अवैध हथियार रखने और तस्करी करने वालों के खिलाफ निरंतर अभियान चलाया जा रहा है, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)