पंकज कुमार पाठक,संवाददाता पदमा, दैनिक समाज जागरण
पदमा-प्रखंड के सरैया में मंझली टांड मुख्य सड़क की सफाई वार्ड सदस्य टिंकू शर्मा के नेतृत्व में कराई गई। ज्ञात हो कि यह गांव की मुख्य एवं व्यस्तम सड़क है जिससे प्रतिदिन लोगो की आवजाही लगी रहती है, फिर भी लंबे समय से इस सड़क पर बरसात के अलावे भी अन्य दिनों में भी कीचड़ ज़मी रहती थी।आस पास के घरों के पुनर्निर्माण एवं बरसात में बहाव से मिट्टी की एक मोटी परत पी सी सी सड़क पर जम जाने से सड़क का हाल लंबे समय बदतर हो चुका था ।इस सड़क से स्कूली बच्चे भी आवागमन करते हैं,सड़क की दुर्गति से सर्वाधिक परेशानी बच्चों को उठानी पड़ती थी।वार्ड सदस्य टिंकू शर्मा ने बताया कि सड़क पर कीचड़ जमे होने से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी,अब सफाई हो जाने से ग्रामीणों को परेशानी से राहत मिलेगी।इस कार्य मे मुहल्ले के रंजीत शर्मा,विजय ठाकुर,सुरेंद्र ठाकुर,नरेश ठाकुर,श्याम गिरी,शंकर सोनी,प्रदीप,ठाकुर,सुरेश यादव एवं बढ़न ठाकुर का भी सहयोग रहा।राहगीरों एवं सड़क से सटे मुहल्ले वासियों ने उक्त कार्य के लिए वार्ड सदस्य की सराहना की एवं कहा कि कुछ ही जनप्रतिनिधि अपने कर्तव्यों का निर्वहन सही तरीके से करते हैं,वही ज्यादातर प्रतिनिधि काठ के उल्लू ही साबित होते हैं।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



