google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आदिवासी 25 नवजात शिशुओं को बांटे गए गर्म कपड़े, देखभाल हेतु धात्री माताओं को किया जागरूक

प्रयत्न संस्था की ओर से लगाया गया शिविर

ब्यूरो समाज जागरण

सोनभद्र/खलियारी। नगवां ब्लॉक के चरगड़ा गांव में एसबीआई फाउंडेशन के सहयोग से प्रयत्न संस्था द्वारा एसबीआई संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स परियोजना के तहत राष्ट्रीय नवजात शिशु देखभाल सप्ताह के अवसर पर जागरूकता गतिविधि का आयोजन चरगड़ा ग्राम प्रधान मो0 युसूफ की अध्यक्षता में किया गया।
इस जागरूकता गतिविधि में संस्था की ओर से 25 नवजात शिशुओं को गर्म ऊनी कपड़े, टोपी, मोज़े एवं खिलौने आदि वितरित किय गये।
मेडिकल ऑफिसर डॉ यश शर्मा ने नवजात शिशुओं जन्म के तुरंत बाद देखभाल, स्तनपान के जरुरी फायदों के बारे में बताया स्टॉफ नर्स श्रीमती सुनैना ने शिशुओं के सम्पूर्ण टीकाकरण, स्वच्छता, कंगारु मदर केयर विधि के बारे बताया और कहा की धात्री माताओं को इस सर्दी के मौसम को देखते हुए ठंडी तासीर वाली चीजें नहीं खानी चाहिए तथा शिशु को सोते हुए स्तनपान नहीं कराना चाहिए।
आंगनवाड़ी कार्यकत्री रंजना देवी जायसवाल ने कहा कि शिशुओं के जन्म प्रमाण पत्र हेतु 21 दिन भीतर आवेदन करना चाहिए तथा जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी,
ग्राम प्रधान ने आंगनवाड़ी केंद्र पर सहायिका के रिक्त पद पर इसी सप्ताह सहायिका का चयन कर लगाने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर एस बी आई संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स परियोजना अधिकारी सुन्दर सिंह ने संस्था एवं परियोजना के बारे में बताते हुए बताया कि प्रयत्न संस्था नगवा ब्लॉक के 20 चयनित गाँवो में एसबीआई संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स परियोजना के माध्यम से मोबाइल ओ पी डी के माध्यम से सुदूरवर्ती गाँवो में स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर कार्य कर रही है।
टीम में परियोजना अधिकारी सुन्दर सिंह, मेडिकल ऑफिसर डॉ यश शर्मा, फार्मासिस्ट सुधाकर प्रजापति, लैब टेक्निशियन आशीष कुमार, स्टॉफ नर्स सुनैना पायलट धर्मेन्द्र कुमार, आशा सहयोगिनी प्रीति प्रजापति एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्री रंजना जायसवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)