समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पलहीपट्टी, वाराणसी में तीन दिवसीय करियर काउंसलिंग एवं सेवायोजन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अनंत व्रत पांडेय और अन्य गणमान्य अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य प्रोफेसर अनंत व्रत पांडेय ने कार्यक्रम की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्र-छात्राओं को भविष्य में स्वरोजगार और सेवायोजन से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश प्रदान किए, जिससे वे अपने करियर को बेहतर बना सकें।
कार्यक्रम के पहले दिन दो तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। प्रथम सत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ रविंद्र सहाय ने छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने वर्तमान एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के दौर में उपलब्ध करियर के अवसरों, स्वयं को योग्य बनाने और उचित रोजगार तलाशने के तरीकों पर विस्तृत जानकारी दी।
द्वितीय तकनीकी सत्र में दक्षेस क्लासेस के संस्थापक विजय आनंद ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर व्याख्यान दिया। उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) और राज्य लोक सेवा आयोग (SPSC) की विभिन्न परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के तरीके, विषय का चयन और प्रभावी अध्ययन रणनीतियों पर मार्गदर्शन प्रदान किया।
पूरा कार्यक्रम महाविद्यालय की रोजगार एवं सेवायोजन समिति की प्रभारी डॉ. रिचा चौधरी के नेतृत्व में संचालित किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. अखिलेश कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
इस अवसर पर प्रोफेसर सुमन मोहन, प्रोफेसर नीति भोला, प्रोफेसर सुमन, डॉ. सुमन सिंह, डॉ. सुधीर कुमार मानस, डॉ. बृजेश कुमार, डॉ. उपेंद्र सिंह, डॉ. सुनील कुमार मौर्य सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



