
भाजपा से प्रत्याशी बनकर निकाय चुनाव मैं उतरने की चर्चा हुई तेज
नजीबाबाद दैनिक समाज जागरण नसीम उस्मानी
नजीबाबाद। भाजपा नेता व कुरैशी प्रोडक्शन के एमडी प्रोड्यूसर डायरेक्टर वसीम कुरैशी जिस तरह एक मध्यमवर्गीय परिवार से निकल कर अपनी मेहनत और काबलियत से दुबई में रह कर कामयाबी की सीढिया चढ रहे हैं वो हर कोई जानता है। वही समाजसेवा में भी उनकी बराबरी करना बहुत मुश्किल है। उन का दिल गरीबों, जरुरतमंदो, बेवाओ, यतीमो की मदद करने को हमेशा बेताब रहता है। पर बिना दिखावे के वो ये सब करते हैं। उन के द्वारा हर साल गरीब लडकियो की शादी, बच्चे के स्कूलो के कोर्स, फीस, बूढो और बेवाओ को राशन दिया जाता है।
नजीबाबाद नगर पालिका परिषद चेयरमैन पद की अगर बात करें तो वसीम कुरैशी भाजपा में आस्था रखते हैं तो यकीन भाजपा के सिम्बल से ही चुनाव मैदान में आयेगे और भाजपा के पास वसीम कुरैशी के रूप में ये एक ऐसा मौका है जिस से उस का नजीबाबाद चेयरमैन पद हासिल करने का बरसो पुराना सपना पुरा हो सकता है। वही नगर के लोगों के लिए भी ये मौका बड़ा मौका है अगर वो वसीम कुरैशी को चेयरमैन पद के लिए चुनते है तो वसीम कुरैशी प्रदेश के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक से नजीबाबाद के लोगों की समस्याओं को हल कराने का दम रखते है। वसीम कुरैशी द्वारा पिछले दिनों अपने भतीजे की शादी में जिस प्रकार बॉलीवुड के मशहूर सितारों को बुलाया गया और एक खूबसूरत प्रोग्राम नजीबाबाद के लोगों के लिए सजाया गया उसने वसीम कुरैशी को नजीबाबाद ही नहीं बल्कि जिले बिजनौर के साथ ही पूरे प्रदेश में एक पहचान दी। बॉलीवुड के प्रसिद्ध सितारों के साथ उन की सोशल मीडिया पर पोस्ट तस्वीरे कहती है कि वसीम कुरैशी ने बॉलीवुड में भी अपना एक बहुत बड़ा मकाम बनाया हुआ है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



