समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख
बिलासपुर। हसदेव बचाओ आंदोलन के लिए स्थानीय कोन्हेर गार्डन में बिलासपुर के नागरिकों ने अठहत्तर दिन पूरा हुआ। नागरिकों ने रविवार 31 जुलाई को प्रातः11 बजे एक संकल्प सभा का आयोजन करने का निश्चय किया। आज बिलासपुर के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में इस सभा में शामिल होने का अनुरोध किया गया। इस संकल्प सभा में सभी नागरिक हसदेव के जंगलों को बचाने के लिए वचनबद्ध होंगे ताकि पानी हवा और धरती बची रहे। धरनास्थल पर विधायक धर्मजीत सिंह उपस्थित हुए और उन्होंने छत्तीसगढ़ विधानसभा में हसदेव के कोलब्लाक निरस्त करने के लिए केन्द्र सरकार से अनुरोध का सर्वसम्मति से अशासकीय संकल्प का प्रस्ताव पारित होने की जानकारी दी। उपस्थित आंदोलनकारियों ने केंद्र सरकार से कोल ब्लॉक आंबटन रद्द करने के विधानसभा से सर्वसम्मति से पारित संकल्प का समर्थन किया। साथ ही साथ राज्य सरकार से हसदेव में कोल ब्लाकों के लिए दी गई सभी अनुमतियाँ रद्द करने की मांग की।
हसदेव बचाओ आंदोलन जो की विगत 78 दिनों से जारी है ,जिसमे लोगो का उत्साह बना हुआ है। आंदोलन में सरकार के द्वारा अशासकीय प्रस्ताव जो हसदेव में कोल आबंदन रद्द करने के लिए लाया गया है उसका स्वागत करते हुए कुछ सवाल भी उठाए गए है, आंदोलन कारियों ने सरकार से ये पूछा है की आखिर राज्य सरकार क्यों केंद्र पर इन चीजों को टाल रही है। जबकि वन अनुमति और हसदेव के भूमि का अधिग्रहण राज्य सरकार के द्वारा किया जा रहा है। अगर राज्य सरकार अपनी अनुमति वापस ले लेगी तो केंद्र सरकार के पास इसे स्थगित करने को छोड़ के कोई रास्ता नहीं बचेगा। आंदोलन जारी रहने का प्रभाव यह हो रहा है की सरकार के साथ विधान सभा में विपक्ष भी जनता की मंशा को ध्यान में रखते हुए सवाल उठा रहा है। आंदोलन में स्पष्ट किया गया की आंदोलन जब तक जारी रहेगा जब तक हसदेव बच ना जाए। उपस्थित नागरिकों में मुख्य रूप से विधायक धर्मजीत सिंह, संतकुमार नेताम बी आर कौशिक, फिरोज कुरैशी, महमूद हसन रिजवी, प्रदीप नारंग, चंद्रप्रदीप बाजपेयी, योगेश गुप्ता, डॉक्टर रश्मि बुधिया, साकेत तिवारी, राकेश खरे, अमित वासुदेव, निलोत्पल शुक्ला, रतीष श्रीवास्तव, राजेश खरे, असीम तिवारी, सतमीत सिंह, श्रेयांश बुधिया, पवन पांडेय, इत्यादि प्रमुख थे।
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालान
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद… - बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांग
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में… - ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलन
सुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,… - ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौत
समाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों… - EMRS पिपरखंड के छः विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) पिपरखंड के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि विद्यालय के छह विद्यार्थियों आदित्य, अजीत, पी.के.आर.सी. बाबू, संगीता, नेहा एवं राधा को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली स्थित अमृत उद्यान के भ्रमण का विशेष अवसर प्राप्त हुआ है। विद्यार्थियों का यह विशेष…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



