लापरवाही में बुझ सकते थे दो परिवारों के चिराग
समाज जागरण वाराणसी ब्यूरो
वाराणसीआज सुबह 9 बजे के आसपास दशाश्वमेध घाट के बगल में प्रयाग घाट पर भोजूबीर के रहने वाले आदर्श सिंह और आदित्य सिंह जो आपस मे मौसेरे भाई है स्नान कर रहे थे
अचानक बैरिकेटिंग की रस्सी हाथ से छूटने से आदर्श डूबने लगा उसको बचाने पहुंचा आदित्य भी तैरने ना आने के कारण डूबने लगा
चीख पुकार सुन पास ही मौजूद जल पुलिस के दीवान संतोष कुमार ने पानी मे छलांग लगा दी और दोनो भाइयो को सकुशल पानी से बाहर निकाल लिया
दोनो भाई सुरक्षित है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



