google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

‘शिलान्यास भी हम करते हैं और उद्घाटन भी…’ आजमगढ़ में PM मोदी ने की सौगातों की बरसात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आजमगढ़ से उत्तर प्रदेश को 42,000 करोड़ रुपए से अधिक की सौगात दी है. उन्होंने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्ननाथ समेत बीजेपी के कई बड़े नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे. पीएम मोदी ने इस दौरान पीएम आजमगढ़ और पूर्वांचलवासियों को मंदूरी एयरपोर्ट समेत राजा सुहेलदेव राज्य विश्वद्यालय और कई परियोजनाओं की सौगात दी है. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा आज आजमगढ़ का सितारा चमक रहा है.

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा ‘आज केवल आजमगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ यहां से हो रहा है. आज आजमगढ़ से कई राज्यों में करीब 34 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है.’ उन्होने आगे कहा कि ‘अनंतकाल तक ये विकास का गढ़ बना रहेगा ये मोदी की गारंटी है. आज आजमगढ़ में एक नया इतिहास लिखा जा रहा है. यहां से विदेश तक जो भी आजमगढ़ का है उससे आज बहुत खुशी हो रही होगी. आपका ये प्यार और आजमगढ़ का ये विकास जातिवाद परिवारवाद और वोटबैंक के भरोसे बैठे इंडि गठबंधन की नींद उड़ा रहा है. यहां के लोगो ने माफिया का राज देखा है आज यहां का कानून भी जनता देख रही है

पीएम मोदी ने आगे कहा कि चुनाव के मौसम में पहले क्या हुआ करता था. पहले की सरकारों में बैठे हुए लोग जनता की आंख में धूल चुकाने के लिए घोषणा कर देते थे. कभी-कभी तो उनकी हिम्मत इतनी होती थी कि पार्लियामेंट में रेलवे की नई-नई योजनाएं घोषित कर देते थे और बाद में कोई पूछने वाला नहीं है. 2024 में भी किए जा रहे शिलान्यासों को भी कोई चुनाव के चश्मे से न देखे, ये विकास के लिए मेरी अनंत यात्रा का परिणाम है.


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)