परमवीर पात्रों,दैनिक समाज जागरण, संवाददाता, जमशेदपुर (झारखंड) 23 सितंबर 2025
कीताडीह, पूर्वी सिंहभूम: कीताडीह में स्थित डब्ल्यू.ई.पी. एकेडमी (वेप अकादमी) ने अपने छात्रों के प्रदर्शन को सराहते हुए उन्हें प्रमाण पत्र वितरित किए। यह सम्मान समारोह अकादमी के निर्देशक और संस्थापक परमबीर सिंह जयसवाल द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें दर्जनों छात्र उपस्थित थे।
समारोह में आमिन सिद्दीकी, भूमि मुखी, पूजा मुखी, और नूर आलम जैसे छात्रों को उनकी मेहनत और उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान बच्चों और उनके अभिभावकों का उत्साह देखने लायक था।
परमबीर सिंह जयसवाल के नेतृत्व में यह एकेडमी गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को बहुत कम फीस में कंप्यूटर शिक्षा प्रदान कर रही है, जिससे उन्हें अपने कौशल को निखारने का मौका मिल रहा है। उनके इस प्रयास की स्थानीय समुदाय और जनप्रतिनिधियों ने काफी सराहना की है।
डब्ल्यू.ई.पी. एकेडमी छात्रों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करती है, जिसका मुख्य उद्देश्य सभी बच्चों के लिए कंप्यूटर शिक्षा को सुलभ बनाना और उनके भविष्य को बेहतर बनाना है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



