google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पुलिस मुठभेड़ में चोरी की घटना में संलिप्त 25000/- रुपये के इनामी 02 अभियुक्त घायल/गिरफ्तार, तीन फरार।

कब्जे से 02 अदद अवैध देशी तमंचा, 02 अदद जिंदा कारतूस व 02 अदद खोखा कारतूस बरामद

अनिल कुमार अग्रहरी/ समाज जागरण

सोनभद्र। थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत चोरी की घटना के सम्बन्ध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 893/2025 धारा 331(4), 305, 324(4) बी.एन.एस. का अभियोग पंजीकृत किया गया था।

उक्त घटना के क्रम में संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु अभिषेक वर्मा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के विशेष निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस को जरिये मुखबीर सूचना मिली कि बदमाशों की एक गैंग किसी घटना का अंजाम देने के लिए चुर्क रेलवे स्टेशन के उत्तरी छोर पर रेलवे पटरी के पास मौजूद है। उक्त सूचना पर थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा टीम गठित कर मौके पर आकर घेराबंदी की गई, जिसमें पुलिस को देखते ही बदमाशों नें पुलिस बल पर फायरिंग कर दी। पुलिस बल द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही की गई, जिसमें 02 नफर अभियुक्त के पैर में गोली लगने से घायल हो गए व 03 नफर अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। दोनों अभियुक्तों को घटनास्थल से 02 अदद अवैध देशी तमंचा, 02 अदद खोखा कारतूस व 02 अदद जिन्दा कारतूस के साथ पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। घायल अभियुक्तगण 01. वीर सिंह पुत्र गब्बर सिंह निवासी बलार खेड़ी थाना आनगढ़ जनपद सागर (मध्य प्रदेश) उम्र लगभग 27 वर्ष व 02. आजाद सिंह पुत्र अंगुरिया सिंह निवासी विलायत कला थाना बड़वारा जनपद कटनी (मध्य प्रदेश) उम्र लगभग 35 वर्ष को ईलाज हेतु जिला चिकित्सालय लाया गया जहाँ वह ईलाजरत है।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा अभियुक्तगण को 25000/- रुपये का इनाम*ल घोषित किया गया था। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)