google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

महिला अधिकारी कुशलता से संभाल रहीं है संभागीय मुख्यालय शहडोल की यातायात व्यवस्था

समाज जागरण
विजय तिवारी
शहडोल। संभागीय मुख्यालय शहडोल की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने में शहडोल की यातायात प्रभारी सूबेदार सुश्री प्रियंका शर्मा अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं। नगर की सड़कों पर बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए यातायात व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है।
सूबेदार सुश्री प्रियंका शर्मा ने अपने कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और प्रबंधन कौशल से न केवल ट्रैफिक संचालन को बेहतर किया है, साथ ही आम नागरिकों में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता भी बढ़ाने का कार्य भी कर रही है। जिले में नियमित रूप से स्कूली बच्चों, वाहन चालकों और आम जनता को यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्हें देखकर समाज की महिलाएं प्रेरित होती है कि हम भी पुलिस की भर्ती में शामिल होकर देश की सेवा करें ।

यातायात प्रभारी सुश्री प्रिंयका शर्मा का कहना है कि पुलिस विभाग में महिलाओं को नौकरी करना चुनौतीपूर्ण कार्य है, महिलाओं को अपने नौकरी के साथ पारिवारिक दायित्वों का भी निर्वहन करना होता है, अच्छे समय प्रबंधन के साथ नौकरी एवं परिवारिक दायित्वों का निर्वहन किया जा सकता है। महिला सशक्तिकरण का अर्थ है महिलाएं आत्मनिर्भर बने। इसके लिए महिलाओं का शिक्षित होना जरूरी है, महिलाए शिक्षित होगी तो पूरा समाज शिक्षित होगा तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होगी और आत्मनिर्भर होगी। महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह एक प्रेरणादायक कदम है, जो यह सिद्ध करता है कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में सफलता पूर्वक नेतृत्व कर सकती हैं। उन्होने कहा कि पुलिस जनता की सेवक है । पुलिस और जनता के बीच जो दूरी है, उसे भी कम करनें का प्रयास किया जा रहा है।

  उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद देते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए किये जा रहे बेहतर कार्य किए जा रहे है और अब महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही

Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)