google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को मिला प्रमाण-पत्र, स्वरोजगार के लिए किया गया प्रेरित

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
SBI RSETI किशनगंज में ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल समापन पर प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को प्रमाण-पत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।


समारोह में लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (LDM) अखिलेश कुमार, NABARD के डीडीएम पुष्कर चौधरी तथा जीविका के जॉब मैनेजर सतीश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कौशल विकास महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाएं अपना व्यवसाय शुरू कर सकती हैं और दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा कर सकती हैं।


उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे प्रशिक्षण के दौरान सीखे गए हुनर को केवल प्रमाण-पत्र तक सीमित न रखें, बल्कि इसका उपयोग स्वरोजगार और उद्यमिता के क्षेत्र में करें।
कार्यक्रम को सफल बनाने में SBI RSETI के फैकल्टी अजमल येजदानी, सुभाष कुमार मंडल, रविन्द्र कुमार, पंकज कुमार सहित संस्थान के अन्य कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


उल्लेखनीय है कि SBI RSETI किशनगंज ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं एवं महिलाओं को विभिन्न रोजगारपरक प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार काम कर रहा है। संस्थान का उद्देश्य कौशल विकास के माध्यम से स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देना है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)