google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इकोप्रिज्म कलेक्टिव फाउंडेशन ईको क्लब की सहभागिता से बेनीपुर खुर्द पंचायत में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों द्वारा गांव में प्रभातफेरी के मध्यम से एकल पॉलीथिन के उपयोग को बंद करने के लिए गांव को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गयी। 40 बच्चों ने चित्रकला का प्रदर्शन किया, पर्यावरण संरक्षण पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया तथा उन्होंने कविता और भाषण प्रस्तुत किया। कार्यकम में उपस्थित किसान समुदाय को प्राकृतिक खेती के बारे में जागरूक किया गया तथा उन्हें पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित कर पौधा वितरण किया गया। इसी क्रम में इकोप्रिज्म के द्वारा स्थापित बायो रिसोर्स सेंटर में उत्पादित जैविक उर्वरक और कीटनाशक को प्रदर्शित किया गया। इसके प्रयोग के बारे में इकोप्रिज्म के कृषि विशेषज्ञ संजय पटेल द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई ताकि खेती को रासायनिक उर्वरक और कीटनाशक से मुक्त किया जा सके।
कार्यक्रम के मुख्य अथिति खंड विकास अधिकारी बद्री प्रशाद वर्मा तथा उपक्षेत्रीय वन अधिकारी पन्ना लाल सोनकर और एडीओ आजीविका से श्री रवि प्रकाश उपास्थि रहे। ब्लाक डेवलपमेंट आफिसर ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि “हम अपनी आवश्यक कि पूर्ति के लिए पर्यावरण पर निर्भर हैं परन्तु हम इस बात पर गंभीर नहीं हैं कि पर्यावरण के संरक्षण का दायित्व हमारा ही हैं”। उन्होंने किसानों को रासायनिक खेती छोड़ प्राकृतिक खेती अपनाने कि सलाह दी जो कि पर्यवारण संरक्षण और स्वस्थ सुरक्षा का उपाय है। उपक्षेत्रीय वन अधिकारी ने अपने विभाग कि योजनाओं का लाभ लेने के लिए ग्रामीणों को जानकारी दी। कार्यकर्म में बेनीपुर खुर्द पंचायत के ग्राम प्रधान राम बचन पाल तथा दोनों अजोर पट्टी प्राथमिक विद्यालय और बेनीपुर खुर्द प्राथमिक विद्यालय के प्रधाना ध्यापक भी उपस्थित रहे साथ में बच्चे, महिला और पुरुष किसना उपस्थित रहे। अथितियों द्वारा संत रविदास मंदिर के प्रांगण में पौध रोपण कर तथा पर्यावरण सुरक्षा के लिए शपथ के कर कार्यक्रम का समापन किया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)