दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 4 जनवरी 2024 गुरुवार को आर टी कान्वेंट स्कूल नबीनगर मे एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया।देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार से आए सविता, मितीशा साहू एवं सारीका यादव ने आर टी कान्वेंट स्कूल में योग-आरोग्य शिविर का आयोजन किया जिसमें विद्यार्थियों को योग के महत्वपूर्ण सूत्र बताते हुऐ कुछ आसनों का प्रदर्शन किया और छात्र/छात्राओं से वृक्षासन, नौकासन, गरुड़ासन, गणेश आसन , प्राणायाम , एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। मौके पर पर सुमन कुमार सिंह, रीना सिंह, प्रधानाध्यापक शिवकेश कुमार सिंह,विद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं छात्र/छात्रा मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



