google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

एमपी के मन में मोदी : नवयुवक बड़े उत्साह के साथ भारी संख्या में मतदाता सूची में ले रहे सदस्यता

समाज जागरण अनुपपुर मध्यप्रदेश
अनूपपुर। भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी के निर्देश पर जिले के नगर परिषद बरगवां अमलाई पर नये युवाओं को मतदाता सूची में जोड़ने के लिए नवयुवक को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
आगामी दिनों होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा ने अब तक पुरे देश में मतदाता सदस्यता अभियान चलाकर नव युवाओं को 18 वर्ष पुरे होने पर उन्हें मतदाता सदस्यता दिलाई जा रही है जिससे वे अपने मत का उपयोग कर सकें।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रवि राठौर ने बताया कि अनूपपुर जिले के अंतर्गत रहने वाले हर नवयुवक को तलाश कर उन्हें सदस्यता मोबाइल 7000230230 एप्प मिस्ट काल के माध्यम से आनलाईन पंजीयन एवं सदस्यता दिलाई जा रही है।
विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, भाजपा ने पुर्व में राजनीतिक दल है जो 18 करोड़ लोगों को जोड़ा गया था अब एमपी में मोदी सदस्यता अभियान बड़े स्तर पर प्रारम्भ किया गया है जिसमें बड़े उत्साह के साथ नवयुवक सदस्यता लें रहे हैं।
शिविर में जिला भाजपा अध्यक्ष रामदास पूरी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रश्मि खरे ,भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य राम नारायण उरमलिया, संदीप पुरी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रवि राठौर ,चंद्रिका द्विवेदी, राकेश गुप्ता मनीष तिवारी, प्रदीप मिश्रा नगर पालिका परिषद पषान के उपाध्यक्ष अजय यादव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)