google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार

2183 आवेदनों का ऑन द स्पॉट निष्पादन

राहुल कुमार गुप्ता, संवादाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण।

विष्णुगढ़।आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रखंड के गोविंदपुर, खरकी और चानो पंचायत में शनिवार को शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में गोविंदपुर,खरकी एवं चानो में 4465 लाभुकों ने आवेदन किया।जिसमें 2183 आवेदनों का निष्पादन ऑन द स्पाट किया गया।

सबसे अधिक 2112 आवेदन गोविंदपुर के ग्रामीणों ने दिया दिया। जिसमें 1070 मामलों का निष्पादन मौके पर किया गया।मौके पर बीडीओ अखिलेश कुमार,सीओ नित्यानंद दास,बीपीओ राजमोहन वर्मा,पंचायत सचिव रामानंद प्रसाद, देवनन्दन प्रसाद, जगनारायण राम,महेश प्रसाद,कुंदन कुमार,सुनील कुमार सिंह समेत प्रखंड कर्मी,पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण तथा महिलाएं उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)