बिभूति भूषण भद्र दैनिक समाज जागरण संवाददाता
झाड़ग्राम जिले के बिनपुर थाना अंतर्गत भालूकखुलिया इलाके में अवैध रूप से मवेशियों का तस्करी करने के आरोप में एक युवक शाहीन खान को बिनपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक पिकअप वाहन एवं टोटो के माध्यम से कुल 22 मवेशियों को लाद कर अन्यत्र ले जाया जा रहा था। जिसकी भनक मिलते ही बिनपुर थाने की पुलिस ने वाहन रोककर जांच किया। किसी प्रकार का वैद्य कागजात नहीं मिलने पर मौके पर ही शाहीन खान को गिरफ्तार किया गया। शाहीन खान पोड़ीहाटी इलाके का रहने वाला बताया जाता है। पुलिस द्वारा धारा 379,411एवं 282 सेक्शन 11 बी के तहत मामला दर्ज कर बुधवार आरोपी को झाड़ग्राम न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां न्यायाधीश ने जमानत की अर्जी को खारिज करते हुए आरोपी को 14 दिनों के लिए जेल हिरासत का आदेश दिया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



