दैनिक समाज जागरण
मुस्कान खान
जनपद बिजनौर
चांदपुर। चांदपुर पुलिस को मंगलवार को बड़ी सफलता मिली, जब चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक संदिग्ध हालत में क्षेत्र में घूम रहा है। इसी सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मोहल्ला सरायरफी निवासी वीशु पुत्र अरविन्द को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। मौके पर ही युवक को गिरफ्तार कर थाने लाया गया, जहां उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मदनपाल राणा, कांस्टेबल कृष्ण कुमार व कांस्टेबल आकाश कुमार शामिल रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



