google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विद्यालय से सवा लाख की चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

दैनिक समाज जागरण

ब्यूरो शमीम सिद्दीकी

जनपद बिजनौर

बढ़ापुर। एसएसके इंटरनेशनल एकेडमी फूलनगर में अकाउंट कक्ष से नकदी चोरी के मामले में थाना बढ़ापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से ₹14,075 नगद, एक पेचकस, एक लकड़ी का डंडा और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है। विद्यालय के प्रबंध निदेशक अनुभव अग्रवाल निवासी लालसराय नगीना ने 4 अप्रैल को थाना बढ़ापुर में तहरीर दी थी कि स्कूल के अकाउंट कक्ष की दराज से अज्ञात चोर लगभग ₹1,25,000 की नकदी चोरी कर ले गए हैं, जिसकी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की, जिसमें ग्राम इस्लामगढ़ उर्फ उमरपुर बरखेड़ा थाना बढ़ापुर निवासी शाहनवाज पुत्र कासिम अली व रिजवान उर्फ रिज्जू पुत्र नसीब शाह उर्फ पिद्दा के नाम सामने आए। 1 जुलाई को पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने मिलकर ₹75,000 की चोरी की थी, जिसे आपस में बांट लिया और ज्यादातर रकम खर्च कर दी। बरामद ₹14,075 शेष बची हुई रकम है। बरामदगी में एक पेचकस, एक लकड़ी का डंडा व एक काले रंग का विवो मोबाइल भी शामिल है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक ललित मोहन शर्मा, उप निरीक्षक विष्णु शर्मा, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, उमेश कुमार व अमित कुमार शामिल रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)