परमवीर पात्रों,दैनिक समाज जागरण, संवाददाता, जमशेदपुर (झारखंड) 23 सितंबर 2025
पूर्वी सिंहभूम (साकची)– साकची थाना क्षेत्र में चोरी की बाइक का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी गई बाइक बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, उलीडीह थाना क्षेत्र के बहांहादरी निवासी देवराज कुमार ने 21 सितंबर को साकची थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 19 सितंबर की सुबह करीब 6:30 बजे उन्होंने अपनी स्प्लेण्डर मोटरसाइकिल ((नं- JH 05 DS 4774) जेएनएसी ऑफिस के डब्ल्यूएसओ गेट के पास खड़ी कर टाटा कंपनी में ड्यूटी पर चले गए थे। दोपहर लगभग 1:50 बजे लौटने पर उनकी बाइक गायब थी।
काफी खोजबीन के बाद जब कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने थाना में आवेदन दिया। इस पर पुलिस ने साकची थाना कांड संख्या-147/25, दिनांक-21.09.2025, धारा-303 (2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया और जांच सब-इंस्पेक्टर रमेश राम को सौंपी।
पुलिस की सक्रियता से चोरी गई बाइक बरामद की गई और आरोपी रोहित गोराई (24), निवासी सीतारामडेरा, को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। जब्त सामान में स्प्लेण्डर मोटरसाइकिल शामिल है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



