google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बांस-बल्ली के सहारे टंगे बिजली तार, कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना

परमवीर पात्रों,दैनिक समाज जागरण, संवाददाता, जमशेदपुर (झारखंड) 23 सितंबर 2025

पूर्वी सिंहभूम कपाली क्षेत्र के कई इलाकों में बिजली व्यवस्था की लापरवाही ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोग अपने घरों तक बिजली पहुंचाने के लिए बांस और बल्ली का सहारा लेने को मजबूर हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई जगह बिजली के तार बेहद खतरनाक स्थिति में लटक रहे हैं, जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। बरसात के मौसम में यह खतरा और बढ़ जाता है, क्योंकि गीली मिट्टी और पानी के संपर्क में आने पर करंट फैलने का जोखिम बना रहता है।

ग्रामीणों ने बताया कि वे कई बार बिजली विभाग को इस समस्या से अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। विभाग की उदासीनता और लापरवाही के कारण लोग मजबूरी में असुरक्षित तरीकों से बिजली का उपयोग कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही नए खंभे लगाकर तारों को व्यवस्थित नहीं किया गया, तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस मामले की पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)