समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया। जिलेभर में सपाइयों ने कार्यक्रम किए। केक काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष की दीर्घायु की कामना की। कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में सपा को प्रदेश की सत्ता पर काबिज करने का संकल्प लिया।
युवजन सभा जिला वाराणसी जिलाध्यक्ष एड अभिषेक मिश्रा (आर ०डी) द्वारा आयोजित जन्म दिन का कार्यक्रम श्री जी के ग्रांड बैंक्वेट में आयोजित जन्म दिन कार्यक्रम में केक काटकर अखिलेश यादव की लंबी आयु की कामना की गई। मुख्य अतिथि के रूप में स्नातक एम एल सी आशुतोष सिन्हा प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी मनीष सिंह और ओ पी पटेल जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग ने कहा कि कार्यकर्ता मुखिया के जन्मदिन पर संकल्प लें कि 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को जिताकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे। जन्म दिन पर आयोजित कार्यक्रम में अवधेश पाठक शिवपुर विधान सभा, कार्यक्रम का संचालन अखिलेश यादव जिला महासचिव समाजवादी युवजन सभा द्वारा किया गया ,अनिल यादव,संदीप यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



