google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना में पोखर में डूबने से युवक की मौत

आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-139 पर किया घंटों हंगामा

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ जिले के भूसौला दानापुर में सोमवार की रात पोखर में डूबने से एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान विक्रम के मोहनपुर निवासी बीरेंद्र माझी के रूप में हुई है, जो अपने रिश्तेदार के तिलक समारोह में शामिल होने आया था। इस घटना के बाद प्रशासनिक सुस्ती से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह एम्स गोलंबर के पास नेशनल हाईवे 139 को जाम कर जमकर उत्पात मचाया।परिजनों के मुताबिक, सोमवार रात करीब 10 बजे बीरेंद्र शौच के लिए पोखर किनारे गया था, जहाँ पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। रात भर स्थानीय स्तर पर खोजबीन की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। सुबह तक प्रशासन की ओर से गोताखोर नहीं पहुँचने पर ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया।

मृतक की पत्नी सरस्वती देवी और तीन मासूम बच्चों का विलाप देख हर किसी की आँखें नम थीं। गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर टायर जलाकर प्रशासन विरोधी नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने न केवल आवागमन ठप किया, बल्कि कुछ वाहनों में तोड़फोड़ भी की। इस दौरान एम्स जाने वाली एम्बुलेंस और गंभीर मरीज घंटों जाम में फंसे रहे। ग्रामीणों का आरोप है कि इस ‘खूनी पोखर’ में अब तक 7 से अधिक जानें जा चुकी हैं, फिर भी प्रशासन ने घेराबंदी या चेतावनी बोर्ड लगाने की जहमत नहीं उठाई।तनाव बढ़ता देख फुलवारी शरीफ, जानीपुर और नौबतपुर थानों की पुलिस मौके पर पहुँची। घंटों की मशक्कत और मुआवजे व पोखर की घेराबंदी के आश्वासन के बाद स्थिति नियंत्रित हुई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बरामदगी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)