google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विकास खण्ड कोन में डॉक्टर की कमी पर युवा मंच के उपाध्यक्ष आनद पटेल दयालु ने उठाई आवाज

कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र

ब्यूरो चीफ़/ दैनिक समाज जागरण

सोनभद्र। विकास खण्ड कोन की लगभग 2 लाख की आबादी आज भी एक ही डॉक्टर के सहारे इलाज करवाने को मजबूर है। आम आदमी की इस हताशा और पीड़ा को देखते हुए युवा मंच, अपना दल एस के प्रदेश उपाध्यक्ष आनद पटेल दयालु ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और अपना दल एस के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय आशीष पटेल जी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में स्पष्ट रूप से मांग की गई कि ब्लाक – कोन के सरकारी अस्पताल में कम से कम 5 डॉक्टर तैनात किए जाएं, जिसमें एक महिला डॉक्टर की उपस्थिति अनिवार्य हो। क्षेत्र की गरीबी और लगातार हो रही असमय मौतों को देखते हुए यह आवश्यक हो गया है कि तत्काल प्रभाव से डॉक्टर और जरूरी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
आनद पटेल दयालु ने कहा कि यह बहुत ही दुखद है कि सोनभद्र जैसे जिला, जो प्रदेश को खनिज से अरबों रुपये का राजस्व देता है, उसके अस्पतालों की हालत इतनी खराब है। जिला खनिज निधि में पड़े पैसे का उपयोग यहां के गरीबों के इलाज और सुविधाओं में हो। उन्होंने मांग की कि कोन अस्पताल में एमआरआई मशीन भी उपलब्ध कराई जाए जिससे लोगों को बनारस जैसे शहरों में भटकना न पड़े।
इस ज्ञापन के जवाब में माननीय आशीष पटेल जी ने इस समस्या को गंभीरता से लिया और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री माननीय ब्रजेश पाठक को पत्र लिखकर कोन अस्पताल की स्थिति को सुधारने की दिशा में कदम बढ़ाया।
युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष आनद पटेल दयालु ने कहा कि आशीष भैया ने यह सिद्ध कर दिया है कि वे केवल नेता नहीं बल्कि आम जनता की आवाज हैं। उन्होंने पहले भी तेलगुड़वा से कोन सड़क के टेंडर को जिला अधिकारी तक आदेश दिलवाकर बनवाने का कार्य किया और अब डॉक्टर एवं दवा की सुविधा के लिए सीधा स्वास्थ्य मंत्री को पत्र भेजवाकर क्षेत्र की जनता को एक बार फिर उम्मीद दी है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)