अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, प्रखंड संवाददाता, आदित्यपुर
सरायकेला खरसावां (झारखंड) 11 अप्रैल 2023:–दिनांक 11 अप्रैल मंगलवार को आरआईटी पुलिस ने देर रात पुलिस ने क्षेत्र केया बालू घाटों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की. इस दौरान पुलिस की दबिश देख बालू माफियाओं में हड़कंप मचा गया।
थाना प्रभारी सागर लाल महथा ने बताया कि सोमवार को आसंगी घाट में ग्रामीणों एवं बालू माफियाओं के बीच झड़प होने की अफवाह फैलाई गयी थी. उसी आलोक में यह अभियान चलाया गया. हालांकि किसी भी बालू घाट पर अवैध बालू खनन, परिवहन या अवैध बालू लदे ट्रैक्टर नजर नहीं आए. उन्होंने बताया कि आसंगी में चेक डैम का निर्माण कार्य चल रहा है. डैम निर्माता कंपनी द्वारा सोमवार की रात ट्रैक्टर से बालू एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाया जा रहा था इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जबरन अवैध बालू परिचालन करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया गया जिसे स्थानीय लोगों द्वारा खदेड़ा गया. ग्रामीणों से झड़प जैसी सूचना निराधार व बेबुनियाद है. उन्होंने बताया कि कुछ असामाजिक तत्व क्षेत्र में अशांति फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, मगर ऐसा होने नहीं दिया जाएगा. इस दौरान उन्होंने आसंगी घाट से सटे अन्य घाटों पर भी दबिश दी. उधर पुलिस के औचक छापेमारी से बालू माफियाओं में हड़कंप देखा गया, बता से कोई भी बालू माफिया सामने नहीं आया. थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में कहीं भी अवैध बालू खनन होने नहीं दिया जाएगा.
- दैनिक समाज जागरण PDF – 24 अप्रैल 2026 | ताज़ा समाचार विशेष अंक
by samaj
ð दिल्ली–एनसीआर | 24 अप्रैल 2026। देशभर में लोकप्रिय और प्रतिष्ठित हिंदी दैनिक “दैनिक समाज जागरण” का आज का ई-पेपर (PDF संस्करण) अब ऑनलाइन उपलब्ध है। पाठक अब अपने मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट पर कहीं भी और कभी भी देश-दुनिया तथा अपने शहर की ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरें आसानी से पढ़ सकते हैं। ज़्यादा जानें धार्मिक यात्रा…
- संदिग्ध परिस्थितियों में हैंडपंप पर मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
by samaj
समाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी जुगैल/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बड़गांवा में रमेश अगरिया पुत्र शंकर अगरिया उम्र 25 वर्ष की मौत हो गई है भूतपूर्व ब्लॉक प्रमुख दयाराम के घर के रोड के दक्षिण साइड हैंड पंप के फाउंडेशन पर मृतक पाया गया दिनांक 23/4/ 26 गांव वालो ने देखा कि कोई आदमी…
- बालू लदा ट्रक पलटने से चालक की दर्दनाक मौत
by samaj
समाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी जुगैल/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत खेवधा मोड़ के पास बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा रात करीब 11 बजे के आसपास उस समय हुआ जब बालू लादकर आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित…
- सीओ कार्यालय पर तैनात स्टेनो वेद प्रकाश सिंह का हुआ ट्रांसफर
by samaj
सीओ कार्यालय एवं पुलिस चौकी दुद्धी से दी गई भावभीनी विदाई, समाज जागरण दुद्धी/सोनभद्र। पुलिस उपाध्यक्ष दुद्धी कार्यालय पर लगभग 1 वर्षों से कार्यालय में पुलिस स्टेनो के पद पर तैनात वेद प्रकाश सिंह का स्थानांतरण जिला मुख्यालय सोनभद्र सीओ सिटी कार्यालय पर होने के उपरांत आज दिन बुधवार को सीओ कार्यालय दुद्धी पर विदाई…
- नगर पंचायत दुद्धी के सार्वजनिक स्थानों एवं पोलों पर लगे होर्डिंग बैनर हटाए गए
by samaj
समाज जागरण दुद्धी/सोनभद्र। स्थानीय नगर पंचायत द्वारा कस्बे में लगे पोल से बैनर एवं होर्डिंग हटाए जाने का अभियान शुरू हुआ तो देखने वालों की भीड़ उमड़ गई और हर कोई यह जानना चाहता था कि चुनाव अचार संहिता लागू हों गई क्या या कोई और बात हैं, जिसे लेकर नगर पंचायत बैनर होर्डिंग हटवाने…
Like this:
Like Loading...