google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

101 शिक्षक सम्मान समारोह में भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश सोनभद्र के चार रत्नों का किया गया सम्मान

ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण

सोनभद्र। श्री श्री विश्वकर्मा पूजनोत्सव एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन अजिरेश्वर धाम परमार्थ जन सेवा ट्रस्ट द्वारा जरहाँ (सोनभद्र) में बड़े ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले कुल 101 शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक राजेन्द्र सिंह बघेल (अध्यक्ष एवं न्यासकर्ता श्री अजीरेश्वर धाम परमार्थ जन सेवा ट्रस्ट एवं मे0 बघेल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि.) की पहल पर इस भव्य समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में मान सिंह गोड़ ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में संजय यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर की गरिमामयी उपस्थिति में भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जनपद सोनभद्र के चार रत्नों– सत्य नारायण कन्नौजिया राजकीय हाईस्कूल दिघुल- दुद्धी (लीडर ट्रेनर स्काउट), दयाशंकर कुशवाहा कम्पोजिट विद्यालय जोरूखाड़ मध्य दुद्धी (हिमालय उड बैज स्काउट), शैलेन्द्र कुमार मिश्र तहसील ट्रेनिंग काउंसलर (हिमालय उड बैज स्काउट) एवं रवि सिंह (एन.आई.एस. कोच) को भी इस मंच से सम्मान प्रदान किया गया। विशेष रूप से रवि सिंह को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए ब्रांच मेडल जीतने पर तथा लड़कियों और महिलाओं को आत्मरक्षा (Self Defense) की विशेष ट्रेनिंग देने के लिए सम्मानित किया गया। उनके इस कार्य को समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणादायी बताया गया। कार्यक्रम का संचालन राम प्रकाश पाण्डेय और दीपक कुमार यादव ने उत्कृष्ट रूप से किया। समारोह के अंत में सभी शिक्षकों को सामूहिक रूप से सम्मानित किया गया, जिसमें मंदिर न्यास के अध्यक्ष सहित सभी सम्मानित सदस्यों ने सहभागिता की। आयोजकों ने कहा कि – शिक्षक समाज की आत्मा और दर्पण हैं, उनका सम्मान करना राष्ट्र निर्माण को मजबूत करना है। यह समारोह शिक्षकों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता का जीवंत उदाहरण बना, जो आने वाली पीढ़ियों को शिक्षा, संस्कार और समाज सेवा के लिए प्रेरित करेगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)