google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ड्रमंडगंज बाजार  में बुधवार को 17दिवसीय श्रीरामलीला के उद्घाटन के बाद हुआ नारदमोह का मंचन


ज्ञान दास गुप्त संवाददाता
ड्रमंडगंज (मीरजापुर)। स्थानीय बाजार के ऐतिहासिक श्रीरामलीला का बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच उद्घाटन किया गया।इसी के साथ ही सत्रह दिवसीय श्रीरामलीला का मंचन प्रारंभ हो गया।अध्यक्ष अंजनी सोनी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मुकुट पूजा किया । उसके बाद लक्ष्मीनारायण की सामूहिक आरती की गयी। उद्घाटन समारोह को राज्यसभा सांसद माननीय अरुण सिंह के प्रतिनिधि धनंजय पाण्डेय ने संबोधित किया।
उद्घाटन समारोह के बाद कलाकारों द्वारा नारदमोह का मंचन किया गया। उक्त अवसर पर श्रीरामलीला समिति ड्रमंडगंज के पदाधिकारियों की शत प्रतिशत उपस्थिति रही। रात्रि लगभग दो बजे तक नारदमोह का मंचन हुआ। 18सितंबर गुरुवार को मनु सतरुपा,भानुप्रताप,और रावण जन्म का मंचन किया जायेगा।19सितंबर शुक्रवार को रामजन्म तथा 20सितंबर शनिवार को मुनि आगमन,ताड़का बध,मारीच सुबाहु बध का मंचन होगा।21सितंबर को अहिल्या उद्धार, फुलवारी, नगर दर्शन,पण्डों की नकल।22सितंबर को धनुष यज्ञ,रावण-बाणासुर संवाद,लक्ष्मण क्रोध।23सितंबर को परशुराम -लक्ष्मण संवाद तथा श्रीराम सीता का विवाह होगा।24सितंबर को श्रीराम वनगमन।25सितंबर को दशरथ मरण तथा भरत का चित्रकूट में सभा होगा।

26सितंबर को सूर्पनखा का नाक कान कटेगा एवं सीता हरण का मंचन होगा।27सितंबर को शबरी-श्रीराम मिलन, श्रीराम और सुग्रीव की मित्रता तथा बालि बध का मंचन किया जायेगा।28सितंबर को लंकादहन, शंकर पूजा, विभीषण शरणागत।29सितंबर को अंगद-रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति।30सितंबर को कुम्भकरण बध, मेघनाद बध। 01अक्टूबर को सुलोचना सती तथा अहिरावण -नारंतक बध का मंचन किया जायेगा।
क्रमानुसार रामलीला का मंचन होगा। 02अक्टूबर गुरुवार को दशहरा मैदान में रावणवध होगा और विजयदशमी का मेला लगेगा। 03अक्टूबर शुक्रवार को भरत मिलाप होगा और श्रीराम का राज्याभिषेक किया जाएगा। अध्यक्ष अंजनी सोनी उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गुप्त, अनिल केशरी, कृष्ण कुमार केशरी, विजय पाल, सुभाष सोनी, पूर्व अध्यक्ष ओंकार केशरी, लवकुश केशरी,देवहट, महोगढ़ी,व गलरा के प्रधान उपस्थित रहे। अध्यक्ष अंजनी सोनी ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सत्रह दिवसीय श्रीरामलीला मंचन का लाभ उठाने की अपील की है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)