google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पुलिस द्वारा अवैध वीक्रिक्स सीरप की 84 शीशी के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त चार पहिया वाहन बरामद

समाज जागरण

मीरजापुर /सोमेन बर्मा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मिर्ज़ापुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं ।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन मनीष मिश्रा व क्षेत्राधिकारी लालगंज अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में शनिवार को को उप निरीक्षक मनसुख यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना ड्रमण्डगंज क्षेत्रान्तर्गत सेवटी नदी पुल के पास से एक नफर अभियुक्त अंकित पटेल पुत्र वंश गोपाल निवासी देव हिरन थाना नईगढ़ी जनपद मऊगंज मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया गया तथा चार पहिया वाहन (फोर्ड) वाहन संख्या HR 19 F 8338 से 84 शीशी अवैध विनक्रीकसीरप बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना ड्रमण्डगंज पर मु0अ0सं0 पंजीकृत हुआ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)