google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जमीनी विवाद के चलते 2 लोगों की मौत

कालांवाली 1मार्च (सुरेश जोरासिया) शहर कालांवाली से 11 किलोमीटर दूरी पर स्थित गांव खोखर में जमीनी विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के दो लोगो की हत्या कर दी। मृतक गांव में किसी के मकान की नींव के कार्यक्रम पर जा रहे थे। जहा आरोपियों ने दोनों पर बरसे से हमला कर मौत के घाट सुला दिया। जिसके बाद मृतक परिवार के सदस्यों ने आरोपियों के तीन लोगों से मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों को शहर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद सिरसा के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। वही मृतकों की पहचान 47 वर्षिय पूर्व सरपंच झरमल सिंह व 24 वर्षिय दलजीत सिंह के रूप में हुई। इसके अलावा घायलों की पहचान 60 वर्षिय बीकर सिंह, 50 वर्षीय मोती सिंह, 24 वर्षिय जसवंत सिंह, 23 वर्षिय अर्शदीप सिंह व 40 वर्षिय गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई। मृतको में मे चाचा भतीजे का रिश्ता था। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी संदीप धनखड़, कालांवाली सीआईए टीम, शहर थाना पुलिस, डबवाली सीआईए टीम मौके पर पहुचीं।


ग्रामीणों ने बताया कि दोनों परिवार आपस मे एक ही परिवार से सम्बद्ध रखते है। गांव के ही भिंदर सिंह ने आरोपी 2 कनाल जमीन मृतक परिवार को खरीदने के लिए कहा था लेकिन मृतक परिवार ने खरीदने से मना कर दिया। जिसके बाद भिंदर सिंह ने दो कनाल का सौदा बीकर सिंह के साथ कर लिया और साई के तौर पर 10 हजार की रकम प्राप्त कर ली। लेकिन कुछ कारणों के कारण जमीन का सौदा केंसल हो गया। हमले से एक दिन पहले आरोपियों और मृतकों की बीच सौदा केंसल करवाने को लेकर कहासुनी हुई थी। जिसके बाद रविवार सुबह करीब 9 बजे चाचा भतीजा गांव में ही किसी के घर मकान की नींव में शामिल होने जा रहे थे कि मोती सिंह, बीकर सिंह, जसवंत सिंह व अन्य ने दोनों का रास्ता रोक तेजदार हथियार से हमला कर जान से मार दिया। जिसके बाद आस पास लोगो ने घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी गई ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)