google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

२०२४ के हाल ऑफ फेम से शामिल हुयी साक्षी और सोमी*


रंजीत तिवारी रामेश्वर/वाराणसी। पुरुष प्रधान समाज मे स्त्री को बहुत पीछे आंका जाता है, परन्तु शिक्षा रोजगार व स्त्री सशक्तिकरण के लिये प्रयासरत संस्था रूद्रांश शिक्षा व संस्कार केंद्र की २०२४-२५ कि जी प्रतियोगिता में भरथीपुर गांव की बहने साक्षी सिंह व सोमी सिंह को हाल ऑफ फेम पुरस्कार से नवाजा गया। यह प्रतियोगिता लगभग ६०० पुरुषों व महिलाओं के मध्य आयोजित की गयी थी।
संस्था के अध्यक्ष प्रितेश त्रिपाठी ने कहा कि स्त्रियों की स्थिति में सुधार न होने तक विश्व के कल्याण की कोई कल्पना नहीं हो सकती. किसी पंक्षी का एक पंख के सहारे उड़ना बिलकुल असम्भव हैं।
संस्था के संयोजक आनंद चतुर्वेदी ने कहा कि जहाँ स्त्री का सम्मान होता हैं वहाँ देवता वास करते हैं और वही पर ही सुख-समृद्धि होती हैं।
संस्था में जुड़े सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक और कानूनी मुद्दों पर संवेदनशीलता और सरोकार व्यक्त किया जाता है।
कार्यक्रम में कंचन चौबे, रोहित पटेल, अनुष्का, तनु पाण्डेय, आयुशि सिंह, अंजलि सिंह. ज्योति ,खुशी, प्रिति ,त्रिप्ति ,प्रिया आदि मौजद रहें।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)