google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गजना महोत्सव में भाग लेने के लिए किया जायेगा स्क्रीनिंग टेस्टडीपीओ ने सरकारी सहित निजी विद्यालयों को लिखा पत्र

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)

नबीनगर (बिहार) 4 जनवरी 2024 नबीनगर प्रखंड के गजना धाम मे अयोजित होने वाले गजना महोत्सव मे स्थानीय कलाकारों को भी कार्यक्रम मे शामिल किये जाने की संभावना को देखते हुए शिक्षा विभाग की ओर से सभी सरकारी और निजी विद्यालयों के लिए निर्देश जारी किया गया है। सर्व शिक्षा अभियान औरंगाबाद के डीपीओ गार्गी कुमारी ने पत्र जारी करते हुए कहा है कि स्थानीय कलाकार के रूप मे सामूहिक नृत्य के लिए संबंधित विद्यालय के संगीत शिक्षक के साथ प्रतिभागिता के लिए टाउन हाल औरंगाबाद मे दिनांक 5 एवम 6 जनवरी को होने वाले स्क्रीनिंग/ ऑडिशन मे शामिल होकर प्रतिभागिता सुनिश्चित कराएं। गौरतलब है कि कला एवम संस्कृति विभाग बिहार एवम ज़िला प्रशासन के सौजन्य से 16 और 17 जनवरी को गजना महोत्सव का आयोजन किया जाना है। महोत्सव कार्यक्रम मे स्थानीय कलाकारों को भी शामिल किया जाना है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)