दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) बैंक कर्मचारी संघों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 28 से 30 सितंबर 2026 तक 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है।
इस दौरान सभी सरकारी और कई निजी बैंकों में कामकाज ठप रहने की संभावना है।जिसका सीधा असर ग्राहकों पर भी पड़ने की संभावना है।इस दौरान बैंकों में कैश जमा-निकासी बंद रहेगी,क्लीयरेंस में देरी,लोन, खाता खोलने जैसे काम नहीं होंगे।26 सितंबर चौथे शनिवार,27 सितंबर रविवार और 28 से हड़ताल शुरू होने से लगातार 5 दिन बैंक बंद जैसे हालात बन सकते हैं
जिससे आम ग्राहकों को भारी परेशानी उठानी पड़ सकती है।इस दौरान बैंकों द्वारा मैसेज के माध्यम से ग्राहकों से अपील की जा रही है कि वे अपने सभी महत्वपूर्ण बैंकिंग लेन-देन 25 सितंबर से पहले ही पूरा कर ले।वहीं बैंकिंग आवश्यकताओं के लिए वैकल्पिक सेवाओं का उपयोग जैसे एटीएम,ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी), योनो ऐप, यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं हड़ताल के दौरान चालू रहेंगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



