समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।
रबी सीजन 2026-27 के अंतर्गत निःशुल्क मिनी किट बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को बहुउद्देशीय कृषि कल्याण केंद्र, जंसा (आराजी लाइन) के प्रांगण में किया गया। मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल तथा विशिष्ट अतिथि वाराणसी मंडल के संयुक्त कृषि निदेशक शैलेंद्र कुमार रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत जिला कृषि रक्षा अधिकारी बृजेश विश्वकर्मा ने कीट एवं रोग प्रबंधन तथा भूमि और बीज शोधन के संबंध में किसानों को जानकारी देकर की। इसके बाद सहायक निदेशक, मृदा परीक्षण/कल्चर ने मृदा परीक्षण के बाद स्वायल हेल्थ कार्ड पोर्टल से जारी मृदा स्वास्थ्य कार्ड की संस्तुतियों के आधार पर 12 पोषक तत्वों की उपलब्धता एवं संतुलित उर्वरकों के प्रयोग की विस्तृत जानकारी दी।
संयुक्त कृषि निदेशक शैलेंद्र कुमार ने कृषि विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी दी। इसके बाद विधायक डॉ. सुनील पटेल ने किसानों को निःशुल्क मिनी किट बीज वितरित किए।
इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी (कृषि) विनय कुमार मिश्रा, सहायक विकास अधिकारी (कृषि रक्षा) डॉ. मनोज कुमार सिंह, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक उदयराज सिंह, बीज गोदाम प्रभारी अमरजीत पटेल सहित कृषि विभाग के कर्मचारी और करीब 80-85 किसान मौजूद रहे
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



