google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दुर्गा पूजा को लेकर ग्राम सुरार में बैठक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं मनाने का निर्णय

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)नवीनगर प्रखंड के ग्राम सुरार में दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर आज एक बैठक आयोजित की गई।बैठक में पूजा समिति के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय संतोष कुमार मिश्र के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।

बैठक में पूजा कमिटी का विस्तार किया गया। सर्वसम्मति से अध्यक्ष बिनोद साव, सचिव धनंजय कुमार सिंहऔर कोषाध्यक्ष आनंद कुमार को मनोनीत किया गया। सचिव धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि तत्कालीन अध्यक्ष के निधन से पूरे गांव में शोक की लहर है, इसलिए इस वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित रहेगा, वहीं पूजा पूरे विधि-विधान से की जाएगी।बैठक में कुलदीप सिंह, गोपाल सिंह, भोला यादव, संजय सिंह, राणा प्रताप सिंह, धर्मेंद्र सिंह, विवेक कुमार, बादल कुमार, संजय राम, विजय ठाकुर, दीपक ठाकुर, विनीत कुमार, उज्ज्वल कुमार, प्रिंस कुमार सहित अन्य शामिल रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)