google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

वाराणसी : तीन भारी वाहनों की भीषण टक्कर में तीन घायल, चालक केबिन में फंसा**



**समाज जागरण रंजीत तिवारी | वाराणसी**

वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में सोमवार भोर नेशनल हाईवे पर तीन भारी वाहनों की भीषण टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। हादसा खजूरी चौकी क्षेत्र में भारत पेट्रोलियम पंप के पास हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।



जानकारी के अनुसार, वाराणसी से प्रयागराज की ओर जा रहा एक ट्रक डीजल लेने के लिए पेट्रोल पंप की ओर मुड़ रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे दूसरे ट्रक और भारी ट्रेलर की उससे सिलसिलेवार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

हादसे में करीब 35 वर्षीय ट्रेलर चालक रफीक केबिन के अंदर बुरी तरह फंस गया। वहीं, आगे चल रहे ट्रक में सवार दो अन्य लोग भी घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद केबिन में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक घायल चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात व्यवस्था सामान्य कराने की कार्रवाई शुरू कर दी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)