केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, यूपी के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह और पूर्व मंत्री डीपी यादव ढाई लाख की कुश्ती के पहलवानों का मिलवाया हाथ
नोएडा। स्वर्गीय प्रधान श्याम सिंह की पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में आयोजित 35वां विशाल दंगल इस बार भी पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। आयोजन जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, ब्लॉक प्रमुख सहसवान विक्रांत यादव और सत्येंद्र यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय ग्रामीणों के साथ-साथ दूर-दराज से आए पहलवानों और दर्शकों ने बड़ी संख्या में शिरकत की।
मुख्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
दंगल में बतौर मुख्य अतिथि भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा, उत्तरप्रदेश के परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिँह, पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद डी.पी. यादव और दादरी विधायक तेजपाल नागर मौजूद रहे। इस मौके पर सात बार के नेशनल कुश्ती विजेता कैप्टन मलखान सिंह की उपस्थिति ने आयोजन की शान और बढ़ा दी।
ढाई लाख की कुश्ती बनी आकर्षण का केंद्र
पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने बताया कि इस दंगल में 350 से अधिक कुश्तियां लड़ी गईं, जो रात लगभग 9:30 बजे तक जारी रहीं। सबसे बड़ी और अंतिम कुश्ती का इनाम ढाई लाख रुपये रखा गया था, जिसे कलुआ गुर्जर ने जीतकर क्षेत्र का मान बढ़ाया। दर्शकों ने इस मुकाबले का जमकर लुत्फ उठाया।
ढाई लाख की कुश्ती के अलावा एक लाख, 51,000 और 21,000 रुपये की इनामी कुश्तियों ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। पहलवानों ने अपने दमखम से खेल प्रेमियों का दिल जीत लिया।
यह दंगल स्वर्गीय प्रधान श्याम सिंह की स्मृति में पिछले 35 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। श्याम सिंह दो बार ग्राम प्रधान और एक बार जिला परिषद सदस्य रहे थे। उन्होंने अपने क्षेत्र की बेटियों के लिए कन्या विद्यालय की नींव रखी ताकि बेटियों की पढ़ाई मै कोई बाधा न आए। बाद मै पूर्व मंत्री डीपी यादव ओर पूर्व एम एल सी जीतेन्द्र यादव ने उस विद्यालय का विस्तार करते हुए भव्य बिल्डिंग के साथ इंटर कालेज की मान्यता करवाते हुए बेटियों के लिए आगे रास्ते और आसान कर दिए। श्याम सिंह जी की मृत्यु के पश्चात उनकी पत्नी अब स्वर्गीय शांति देवी एवं जीतेन्द्र यादव के प्रयास से एक बड़ी भूमि जिसमे बड़े बड़े गड्ढे थे उसमे लाखों रूपये की मिट्टी से भराव कराकर गांव के गरीब एवं विधवा बेटियों क़ो प्लाट के रूप मे दिए गए। इसके साथ ही बच्चों मै खेल भावना क़ो बढ़ावा देने की भावना से नोएडा प्राधिकरण से 45 करोड़ रूपये पास कराकर एक शानदार स्टेडियम भी ग्रामवासियों क़ो समर्पित किया। श्री श्याम सिंह ने अपने जीवन काल मै हमेशा गरीब मजलूमों की आवाज बुलंद करते हुए उनके सपने पुरे किए उनके द्वारा शुरू किए गए सभी सामाजिक कार्यों क़ो उनकी मृत्यु के बाद से लगातार उनके भाई पूर्व मंत्री डीपी यादव और उनके पुत्र पूर्व एम एल सी जीतेन्द्र यादव लगातार आगे बढ़ा रहे हैं। श्री श्याम सिंह की स्मृतियों को जीवित रखने के लिए यह आयोजन न सिर्फ खेल परंपरा को आगे बढ़ा रहा है बल्कि ग्रामीणों को एकता और उत्साह का संदेश भी दे रहा है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



