google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सहयोग शिविर में 42 और सेवा सेतु शिविर में 38 आवेदन प्राप्त

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो, किशनगंज।
कोचाधामन प्रखंड की तीन पंचायतों—भगाल, कठामाठा एवं पुरंदाहा—में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ जिला स्तरीय नोडल पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। इस दौरान विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण शिविर में पहुंचे।


ग्राम पंचायत भगाल में जिला आपूर्ति पदाधिकारी दिलीप कुमार सिंह, कठामाठा पंचायत में उपसमाहर्ता-सह-आपदा प्रबंधन पदाधिकारी मोहम्मद उमर तथा पुरंदाहा पंचायत में जिला पंचायती राज पदाधिकारी जफर आलम ने जिला स्तरीय नोडल पदाधिकारी के रूप में शिविर में भाग लिया।

शिविर में विभिन्न विभागों के पंचायत स्तरीय कर्मी एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे। ग्रामीणों ने अपनी-अपनी समस्याओं और आवश्यक सेवाओं से संबंधित आवेदन पदाधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए। तीनों पंचायतों से कुल 42 आवेदन प्राप्त हुए।


वहीं, कोचाधामन प्रखंड के सद्भावना मंडप में तीन दिवसीय प्रखंड स्तरीय सेवा सेतु शिविर का भी आयोजन किया गया। विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर आम लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में कुल 38 आवेदन प्राप्त हुए।
सेवा सेतु शिविर में प्रखंड स्तर के सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे और ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए आवेदन प्राप्त किए गए। अधिकारियों ने लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ निर्धारित प्रक्रिया के तहत उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)