google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

प्राकृतिक खेती की तकनीकों से रूबरू हुए किशनगंज के 45 किसान

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन संस्थान (आत्मा), किशनगंज की ओर से मंगलवार को जिले के 45 किसानों के लिए राज्य के अंदर परिभ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक, आत्मा प्रभात कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत किसानों को अररिया जिले के पलासी स्थित भीमा कामत नेचुरल फार्मिंग एंड रिसर्च सेंटर का भ्रमण कराया गया।


भ्रमण के दौरान किसानों ने प्रगतिशील कृषक हर्षवर्धन ठाकुर के फार्म पर प्राकृतिक खेती की विभिन्न तकनीकों का प्रत्यक्ष एवं व्यावहारिक अवलोकन किया। किसानों को प्राकृतिक खेती में उपयोग होने वाले नीमास्त्र एवं ब्रह्मास्त्र के निर्माण और उपयोग की विधि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।


किसानों को बताया गया कि नीमास्त्र एवं ब्रह्मास्त्र जैसे प्राकृतिक घोलों का इस्तेमाल फसलों में कीट प्रबंधन के लिए किया जा सकता है। इससे रासायनिक कीटनाशकों पर निर्भरता कम करने के साथ खेती की लागत घटाने में भी मदद मिल सकती है।


प्रगतिशील कृषक हर्षवर्धन ठाकुर ने किसानों के साथ प्राकृतिक इनपुट, जैविक संसाधनों के उपयोग, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, कम लागत में उत्पादन तथा प्राकृतिक तरीके से कीट प्रबंधन से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने प्राकृतिक खेती को अपनाने के विभिन्न व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी भी दी।


परिभ्रमण के दौरान किसानों ने प्राकृतिक खेती की तकनीकों को नजदीक से देखा और खेती से संबंधित अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक खेती की व्यवहारिक जानकारी उपलब्ध कराकर कम लागत, सुरक्षित, पर्यावरण अनुकूल एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)