मन्नू शर्मा पराशर समाज जागरण चीफ ब्यूरो प्रमुख
जैतो,11 सितंबर :मंगल देव का 13 सितंबर (शनिवार) को तुला राशि में गोचर होने जा रहा है। युद्ध के देवता के नाम से विख्यात मंगल देव महाराज शनिवार रात 09ः18 मिनट पर तुला राशि में गोचर करेंगे। मंगल देव का यह राशि गोचर अलग-अलग राशियों पर क्या प्रभाव करेगा, इसके बारे में सनातन धर्म प्रचारक प्रसिद्ध विद्वान ब्रह्मऋषि पं. पूरन चंद्र जोशी श्री मुक्तसर साहिब वालों ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मंगल के तुला राशि गोचर के प्रभाव से भूकंप, आगजनी आदि के साथ-साथ हवाई अथवा रेल दुर्घटनाएं होने की भी आशंका बनी रहती है। मंगल, शनि एवं राहु के संबंध के कारण खिलाड़ियों का प्रदर्शन प्रभावित होगा। कोई बड़ा खिलाड़ी इन दिनों चोटिल होने की आशंका है। मंगल के राशि परिवर्तन का प्रभाव राजनीति पर भी पड़ेगा। किसी बड़ी राजनीतिक हस्ती को संकट का सामना करना पड़ सकता है। देश में आतकंवाद और घुसपैठ की घटना के कारण धन-जन का नुकसान होने के योग बन रहे हैं। पड़ोसी देशों से संबंधों में तल्खी बढ़ेगी। मंगल देव जब तुला राशि में होते हैं तो वे काफी जबरदस्त तरह से अपना असर दिखा सकते हैं। पंडित जोशी अनुसार मंगल देव एक अग्नि तत्व युक्त ग्रह हैं और तुला राशि शुक्र देव के स्वामित्व की परिवर्तनशील वायु तत्व राशि है। एसे में तुला पर मंगल का गोचर बहुत अधिक अनुकूलता तो नहीं दिखाता है। मगर यह नए अवसरों और अपनी इच्छाओं को पूरा करने का बेहतर समय जरूर देता है।
— इनसैट —
मेषः -आप बहुत जल्दी कोई निर्णय ले लेते हैं वो भी उसके परिणाम के बारे में सोचे बिना और यही आपकी परेशानी का कारण बनता है। लोगों की घुमा-फिरा कर बोलने की आदत आपको परेशान करती है। आप कभी अपने मन की बात को छिपाकर नहीं रखते हैं। कभी-कभी आप काफी तीखे शब्द बोल जाते हैं जो दूसरों का चोट पहुंचा देते हैं। वृषभः- आप शांत और सोच-समझकर बोलने वाले होते हैं। आप में धैर्य की कोई कमी नहीं होती है। आसानी से आपको गुस्सा नहीं आता लेकिन जब कोई आपको उकसाता है तो आप अपना आपा खो बैठते हैं। आप कामुक होते हैं। आप अपने लक्ष्य को पूरे धैर्य और मेहनत के साथ पाने की कोशिश करते हैं। आप आसानी से बदलाव या किसी चीज़ को स्वीकार नहीं करते हैं। मिथुनः- आप एकाग्र नहीं होते और बहुत जल्दी बोर हो जाते हैं। काम मिलने पर आप पूरे जोश के साथ उसे पूरा करते हैं। आप अपने शब्दों को हथियार की तरह प्रयोग करते हैं। आप काफी बुद्धिमान होते हैं। और किसी भी वाद-विवाद को आसानी से जीते लेते हैं। आपमें से ज्यादातर लोग नर्वस रहते हैं। आप जीवन में किसी भी तरह के बदलाव को आसानी से स्वीकार कर लेते हैं।
कर्कः आप काफी आक्रामक होते हैं। आप किसी का भी सामना करने से कतराते हैं। किसी भी काम को शुरु करने से पहले आप उसके बारे में आश्वस्त होना चाहते हैं। और इसी वजह से आप धीरे काम करते हैं। आप काफी दृढ़ निश्चयी होते हैं। और यही आपकी शक्ति भी होती है। आप हर काम को बड़े प्यार से करते हैं। आप तर्कसंगत और अपनी बात मनवाने वाले होते हैं।
सिंहः आप बहुत अहंकारी होते हैं। आपको पता होता है कि आपका जन्म किसी बड़े काम के लिए हुआ है। आप रिस्क लेने में नहीं कतराते और आप पक्के विचारों वाले होते हैं। गर्व, शक्ति और अधिकार के साथ काम करते हैं। आप शारीरिक आकर्षण ज्यादा पसंद करते हैं। आप अपने पार्टनर से सिर्फ ईमानदारी की अपेक्षा करते हैं। बेईमान लोगों के साथ आप धैर्यहीन हो जाते हैं। कन्याः- आप बड़ी चालाकी से एक समय में कई काम संभाल लेते हैं। आप गलतियां ढूंढने में माहिर होते हैं। लेकिन आप खुद को दूसरों पर थोपते नहीं हैं। आप लंबे समय तक किसी से नाराज़ नहीं रह सकते हैं। आप बहुत जल्दी नर्वस हो जाते हैं। आप अपने काम को काफी सीक्रेट रखना पसंद करते हैं। आप नहीं चाहते कि दूसरे आपके काम में पड़ें। तुलाः -आप लोग सही काम ही करना चाहते हैं। जिसमें भी काम में कोई कमी या शंका हुई ये फौरन खुद को उससे दूर कर लेते हैं। आप खुद को सही साबित करने के लिए पूरी कोशिश करते हैं। आप हमेशा यही कहते हैं, कि आपकी कोई गलती नहीं है। खुद को परेशानियों और मुसीबतों से दूर रखने के मामले में आप काफी चालाक होते हैं। वृश्चिकः -आप बहादुर होते हैं। आपको हमेशा मुश्किल काम करना ही अच्छा लगता है। इनकी इंद्रियां काफी तेज होती हैं। आप आसानी से लोगों के बीच अपना आपा नहीं खोते हैं। आप दूसरों पर आसानी से भरोसा भी नहीं करते है…



